भारत:6 दिन तक बारिश की संभावना,गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 20 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, दक्षिण और मध्य भारत के कई राज्य इसकी चपेट में रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 16 से 21 जून तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में कई स्थानों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में 18 से 20 जून तक तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी 19 से 20 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 से 20 जून तक भारी बारिश और आंधी की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी 18 से 20 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी गई

मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493