अंतरिक्ष के लिए आज उड़ान भरेंगे शुभांशु शुक्ला

नई दिल्ली-भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बीते चार दशकों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री होंगे. एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजा जाएगा, जिसकी लॉन्चिंग बुधवार को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से होगी.

एक्सिओम-4 मिशन पर जा रहे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के परिवार में खुशी का माहौल है. मीडिया से बात करते हुए उनके माता-पिता ने कहा कि हमें अपने बेटे पर नाज है, उसकी वजह से आज हमारा सीना गर्व से चोड़ा है. शुभांशु शुक्ला के पिता ने कहा कि मैं अपने बच्चे को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. आज मेरा बच्चा मिशन पर जा रहा है. मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह जिस मिशन के साथ जा रहा है, उसका मिशन पूरा हो. मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे बेटे का मिशन जरूर पूरा होगा.

उन्होंने आगे बताया, ‘मेरी शुभांशु से बात हुई. वह अपने मिशन को लेकर पूरी तरह से कॉन्फिडेंट हैं.उन्हें पूरा भरोसा है कि उनका यह मिशन जरूर पूरा होगा. वह पूरी तरह से तैयार हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि उनका मिशन जरूर पूरा होगा. उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493