दिल्ली में हुमायूं के मकबरे में गुंबद गिरा, 5 लोगों की मौत

नई दिल्ली- स्वतंत्रता दिवस की खुशियों के बीच देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली के हुमायूं मकबरा कैंपस में स्थित एक दरगाह की छत गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत होने की खबर है। मृतकों में 3 महिला और दो पुरुष है। जबकि कई अन्य के दबे होने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे के पीछे स्थित पत्तेशाह दरगाह के 2 कमरे गिर गए। अभी यहां पर NDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। फायर विभाग ने बताया कि यहां पर 5 से 6 लोगों को अभी तक निकाला गया है जिन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 3:45 पर मिली।

मामले पर डीसीपी हेमंत तिवारी ने कहा कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कुछ लोगों को निकाला गया है। अभी और कितने लोग फंसे हो सकते है इसके लिए यहां पर टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493