MP के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल– मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की गतिविधि एक्टिव है। कई शहर जमकर भीग रहे हैं। शनिवार को डिंडोरी, शिवपुरी और भोपाल में बारिश हुई। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में पानी गिरेगा। मौसम विभाग ने ग्वालियर सहित 16 जिलों में अति बारिश की संभावना जताई है।

रविवार को उज्जैन संभाग के मंदसौर और नीमच में बारिश गिरने की संभावना है। यहां 8 इंच से ज्यादा पानी आ सकता है। आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने जानकारी दी की प्रदेश में अब तक 34.2 इंच बारिश हुई है। अब 2.8 इंच पानी गिरते ही बारिश का कोटा फुल होगा। गुना में औसत 52 इंच पानी गिरा है। वहीं अशोक नगर और मंडला में यह आंकड़ा 50 इंच से अधिक है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493