शिवपुरी– मध्य प्रदेश के अस्पतालों में चूहों का आतंक खत्म होने के नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार वहां के अस्पतालों में चूहों द्वारा मरीजों को कुतरे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। इंदौर और जबलपुर का मामला अभी थमा भी नहीं की शिवपुरी मेडिकल कॉलेज से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आई है। हॉस्पिटल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वार्ड के अंदर चूहे देखे जा सकते हैं। इस वीडियो ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने इसे लेकर गहरी चिंता जताई है। उनका कहना है कि जिस वार्ड में नवजात बच्चों को रखा जाता है और उनका इलाज होता है, वहां इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर तीखी आलोचना हो रही है।
dharmpath.com dharmpath