भोपाल- जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल के 30 से अधिक शूटर्स पर प्रशासनिक कार्रवाई की। यह शूटिंग खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होते थे जिन पर पुलिस ने शिकंजा कंसा है। कलेक्टर ने शूटर्स के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। पुलिस द्वारा चलाए गए जांच अभियान में इनके खिलाफ झूठी जानकारी तथा दस्तावेज छुपाए जाने की गड़बड़ी पाई गई।
प्रशासनिक कार्रवाई एक महीने तक चली जिसमें शहर के 80 से अधिक शूटर्स के रिकॉर्ड खंगाले गए। जिसमें 30 शूटर्स पर सख्त एक्शन लेते हुए लाइसेंस रद्द किए गए। वहीं कुछ के निलंबित हुए हैं। इस जांच में एक बड़ा नाम भी सामने आया है। दरअसल मछली परिवार से जुड़े शूटर शाहिद अहमद का नाम आया है। शाहिद का गन लाइसेंस सस्पेंड किया गया। साथ ही जानकारी मिली कि शाहिद का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे छिपाकर उसने लाइसेंस लिया था।
dharmpath.com dharmpath