नई दिल्ली – मानसून की विदाई के दौर में बारिश का अनुमान लगाना बेहद मुश्किल हो रहा है. देश के एक हिस्से में तपती धूप, ऊमस भरा दिन है तो दूसरे में तेज बारिश का अलर्ट है. आज हम यूपी और महाराष्ट्र के मौसम के बारे में जानेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में वातावरण शुष्क बना हुआ है. फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र मौजूद नहीं है. पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवाएं जारी हैं. हो सकता है कि मानसून लौटते-लौटते कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दे. 26 सितंबर को लखनऊ में बूंदाबांदी हो सकती है. फिलहाल लोग तेज धूप से परेशान हैं. आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत तक है.पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश की एक और लहर की भविष्यवाणी है. राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 25 सितंबर 2025 के लिए महाराष्ट्र के 21 जिलों में येलो अलर्ट है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में बारिश नहीं होगी, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 36°C तक पहुँच जाएगा. 25 सितंबरके बाद बारिश फिर से शुरू होने की उम्मीद है, जिसके बाद और तेज़ होने की संभावना है.
dharmpath.com dharmpath