भोपाल- भोपाल जंक्शन पर रेलवे यात्री एक बड़ी परेशानी से गुजर रहे हैं। दरअसल प्लेटफॉर्म पर अवैध वैंडर्स बिना लाइसेंस के खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। साथ ही ये वेंडर्स परमिशन लिए बिना ही कहीं भी अपना खाने-पीने का सामान बेचना शुरू कर देते हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ सेहत से भी खिलवाड़ हो रहा है। रेलवे प्रशासन के जांच अधिकारी भी इन वेंडरों का पता लगाने में नाकाम हो रहे हैं। वहीं यात्रियों का कहना है कि अवैध वेंडर्स के होने से प्लेटफॉर्म में गंदगी अधिक फैल रही है। ये घटिया क्वालिटी का भोजन महंगे दामों में बेच रहे हैं। कई मौकों पर ये खाद्य पदार्थ खुले में छोड़ जाते हैं। जिनमें मक्खियां मंडराती है जिससे संक्रामक बिमारी का खतरा बन जाता है।
dharmpath.com dharmpath