भोपाल- हबीबगंज इलाके में बुधवार देर रात एक पांच साल की मासूम बच्ची का मंदिर के बाहर से अपहरण कर लिया गया था। परिजनों ने रात में ही पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शहर में नाकाबंदी और सर्चिंग अभियान शुरू किया और गुरुवार की सुबह बच्ची को आईएसबीटी गोविंदपुरा से सुरक्षित बरामद किया। हालांकि, आरोपी पुलिस को देख भाग मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण जेपी अस्पताल में कराया। जांच में उसके चेहरे और सिर पर मारपीट के निशान पाए गए। जांच में ये भी पता चला कि बच्ची को निमोनिया भी है। इसलिए उसे इलाज और काउंसलिंग के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की गलत हरकत तो नहीं हुई।
dharmpath.com dharmpath