SIR ने खेल किया, BJP दल नहीं छल है, बिहार चुनाव के नतीजों पर विपक्ष ने उठाए सवाल

नई दिल्ली- बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं महागठबंधन के हाथों निराशा लगी है। यह चुनाव परिणाम सभी के लिए चौंकाने वाली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 92 और जेडीयू 82 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आरजेडी 26 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है। चुनाव नतीजों पर तमाम विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं।

रुझान में एनडीए को स्पष्ट और अप्रत्याशित बहुमत मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कहा कि बिहार चुनाव के परिणामों ने एसआईआर के खेल को उजागर कर दिया है। इनकी चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दल नहीं छल है।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पाएगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। बीजेपी दल नहीं छल है।’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493