अभ्यास मैच : वार्नर और मैक्सवेल का शतक, आस्ट्रेलिया ने बनाए 371 रन

एडिलेड, 8 फरवरी (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (104) और ग्लेन मैक्सवेल (122) की तूफानी शतकीय पारियों की मदद से आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर रविवार को जारी आईसीसी विश्व कप 2015 के अपने पहले अभ्यास मैच में भारत के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा है।

आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवरों में 371 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने आठ गेंदबाज आजमाते हुए मेजबान टीम को ऑलआउट किया। मोहम्मद समी ने 9.2 ओवरों में 83 रन देकर तीन विकेट लिए। उमेश यादव और मोहित शर्मा को दो-दो सफलता मिली।

वार्नर ने अभ्यास का मौका हाथों-हाथ लेते हुए 83 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्के लगाए। मैक्सवेल ने रिटायर्ड आउट होने से पहले 57 गेंदों पर 11 चौके और आठ छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा एरॉन फिंच ने 20, शेन वॉटसन ने 22, मिशेल मार्श ने 21 और मिशेल जानसन ने 19 रन बनाए।

अभ्यास मैचों में टीमें 15 खिलाड़ियों को नामित कर सकती हैं लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी का मौका सिर्फ 11 खिलाड़ियों को ही मिलेगा। टीमों को 15 खिलाड़ियों के बीच में से ही इनका चयन करना होता है और इन मैचों में अंतिम एकादश घोषित करने का कोई नियम नहीं होता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493