कोलम्बो-भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 61रनों से करारी मात दी. भारत ने पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर 175 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर ऑल आउट हो गई. टीम इंडिया के इस स्कोर में ईशान किशन के 77 रन का बड़ा योगदान रहा. भारतीय टीम के गेंदबाजी में कमाल की शुरुआत की. हार्दिक पंड्या ने पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान को आउट किया. और अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो विकेट लेकर पाकिस्तानी पारी को पटरी से उतार दिया.
जसप्रीत बुमराह पाकिस्तानी पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए. उनकी पहली गेंद पर छक्का लगा. सैम अयूब हालांकि शॉट लगाने की पोजिशन में नहीं थे लेकिन गेंद ने बल्ले का किनारा और थर्डमैन के ऊपर से बाउंड्री लाइन के पार गई. हालांकि इससे अगली गेंद पर बुमराह ने अयूब को चलता किया.
बुमराह की तेज रफ्तार यॉर्कर अयूब के पैड से लगी. बुमराह के चेहरे पर मुस्कान थी. अयूब ने रीव्यू लेने का फैसला किया. गेंद बल्ले से करीब थी और पाकिस्तानी फैंस यह उम्मीद कर रहे थे कि गेंद शायद बल्ले से लगी है. लेकिन पहले पैड से लगी थी. रिव्यू में साफ हुआ कि गेंद मिडल-स्टंप से लग रही थी.
dharmpath.com dharmpath