दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है. बीते 24 घंटों में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. 6 मई को तापमान बढ़कर 36/21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और आंशिक बादल छाए रहने के साथ बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है.
7 मई को तापमान 37/24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, 8 मई को यह 38/23 डिग्री तक पहुंच सकता है. 9 और 10 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, हालांकि आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण एनसीआर के लोगों को पहाड़ी इलाकों जैसी स्वच्छ हवा का अनुभव हो रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार यदि यही स्थिति बनी रहती है तो आने वाले दिनों में भी प्रदूषण स्तर नियंत्रण में रह सकता है.
dharmpath.com dharmpath