कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार

बेंगलुरु-कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। डीके शिवकुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डीके को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनका शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन स्थित ग्लास में हुआ। शपथ के दौरान डीके शिवकुमार ने एक हाथ में संविधान की कॉपी रखी थी।

डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांदी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और केरल के सीएम वीडी सतीशन भी मौजूद रहे।

डीके शिवकुमार के अलावा जी परमेश्वर ने राज्य के नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली। शिवकुमार के अलावा 13 विधायक भी शपथ ले रहे हैं। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं। सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। सिद्धारमैया 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493