मॉनसून ने दी दस्तक, बारिश से दिल्ली भीगेगी,किस हिस्से में अब भी तपिश

नई दिल्ली-देशभर में मौसम करवट ले रहा है. तपती गर्मी से सभी जगह थोड़ी बहुत राहत मिलने की शुरुआत धीरे धीरे हो रही है. मॉनसून की शुरुआत करीब करीब हो गई है. जानिए देश में कहां कैसा मौसम रहेगा. कहां हल्की बारिश होगी, कहां छिटपुट और कहां अभी तक गर्मी ही है. IMD के अनुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं. दिन का तापमान 37-39°C और रात का 27-29°C के आसपास रहेगा. गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 6 जून के लिए गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है. इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.7 जून को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. इस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493