बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी बाबा बर्फानी के दर्शन की इजाजत

कश्मीर-बाबा बर्फानी के दर्शन की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर अहम एडवाइजरी जारी की है. इस बार यात्रा पर जाने से पहले आपको नियमों को बारीक से समझना होगा, क्योंकि प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अभूतपूर्व कड़ाई बरतने का फैसला किया है.इस साल सबसे बड़ा बदलाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत किया गया है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पूरी तरह तय कर दी गई है. इसका मतलब है कि तय सीमा से एक भी अधिक श्रद्धालु को उस दिन मार्ग पर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी.

अक्सर लोग बिना तैयारी के ऑन-द-स्पॉट यानी तत्काल रजिस्ट्रेशन के भरोसे जम्मू-कश्मीर पहुंच जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसी गलती आपको भारी पड़ सकती है. प्रशासन ने बताया कि अधिकांश श्रद्धालुओं ने पहले ही बैंकों और ऑनलाइन माध्यमों से एडवांस रजिस्ट्रेशन करा लिया है. इस वजह से तत्काल स्लॉट न के बराबर बचे हैं. ऐसे में बिना अग्रिम पंजीकरण के आने वाले यात्रियों को तुरंत दर्शन की अनुमति मिलना मुश्किल होगा और उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

एक और बड़ी समस्या यह देखी जा रही है कि कई पंजीकृत श्रद्धालु अपनी तय तारीख से कई दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने हिदायत देते हुए कहा है कि किसी भी यात्री को उसकी आवंटित तिथि (Registered Date) से पहले यात्रा शुरू करने नहीं दी जाएगी. समय से पहले पहुंचने पर आपको केवल इंतजार करना होगा, जिससे आपके रहने-खाने का खर्च और परेशानी दोनों बढ़ सकती है.

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं को आश्वस्त किया है कि हर एक भक्त को बाबा बर्फानी के दर्शन का अवसर मिलेगा, लेकिन इसके लिए नियम और अनुशासन का पालन करना अनिवार्य है. यदि आप इस पावन यात्रा को सुखद और यादगार बनाना चाहते हैं, तो केवल अपने तय समय पर ही पूरी तैयारी और जरूरी कागजातों के साथ घर से निकलें.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493