एथेनॉल को लेकर मचे बवाल के बीच नितिन गडकरी का बड़ा दावा,लाएंगे हवा में उड़ने वाली बस

नई दिल्ली-E20 (एथेनॉल) मुद्दे पर को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की चौतरफा आलोचना हो रही है। एथेनॉल को लेकर मचे बवाल के बीच नितिन गडकरी ने बड़ा दावा किया है। गड़करी ने कहा कि जल्द ही वे हवा में उड़ने वाली बस लेकर आएंगे।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के दो बड़े शहरों लखनऊ और कानपुर के बीच आज नए एक्सप्रेसवे की आधिकारिक शुरुआत आज से हो गई। तकरीबन 4200 करोड़ रुपये की लागत से बने 63 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का शुभारंभ मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने ऐसी बात कही जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

एक्सप्रेसवे के लॉन्च के मौके पर अपने भाषण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं आने वाले समय में कई नई टेक्नोलॉजी लाने वाला हूं। गडकरी ने कहा, ‘मैं रोप-वे, केबल कार लेकर आया हूं। पानी में उतरने वाला हवाई जहाज भी मैं लाया था और समुंद्र में उतरा था… अब मैं हवा में चलने वाला बस भी लाने वाला हूं।’

गडकरी ने कहा कि इसके लिए मैं मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम ऑन इलेक्ट्रिसिटी तैयार कर के दूंगा, जो मेरे अंडर आता है। जिससे एक कोने से दूसरे कोने कब पहुंचेगे आपको पता ही नहीं चलेगा। बहरहाल, गडकरी ने इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बाद छेड़ दी है। ट्विटर यूजर्स गडकरी से E20 फ्यूल वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493