सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही, विपक्ष के सांसदों के साथ गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्ली-दिल्ली में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज की आशंका के बीच विपक्ष एक बार फिर सड़क पर उतर चुका है।पेपरलीक और छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ गुरुवार शाम को उनके घर से गांधी स्मृति तक मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

गुरुवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने विपक्ष के कई सांसदों के साथ दिल्ली में गांधी स्मृति की तरफ मार्च निकाला। पहले विपक्ष के सांसद राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा हुए और इसके बाद बस में बैठकर गांधी स्मृति की ओर निकले। इस दौरान जमकर बवाल भी देखने को मिला। राहुल गांधी के घर के बाहर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी।

शाम करीब 7 बजे राहुल गांधी विपक्ष के सांसदों के साथ मिलकर एक बस से गांधी स्मृति की ओर निकले। इस दौरान मौके पर बड़ी मात्रा में कांग्रेस समर्थक भी मौजूद थे। पुलिस ने पहले बैरिकेडिंग लगाई और विपक्षी सांसदों की बस के आगे एक बस भी खड़ी कर दी। इसके बाद कांग्रेस समर्थक नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सांसदों ने कहा कि अगर उन्हें बस से नहीं जाने दिया जाएगा तो वो पैदल आगे बढ़ेंगे। ऐसे में पुलिस ने उन्हें जाने दिया।

मार्च के पहले राहुल के घर पर विपक्षी सांसदों ने बैठक की। पुलिस ने मार्च के पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर रखी थी। जगह-जगह बसें और बैरिकेड लगा रखे थे। जैसे ही मार्च शुरू हुआ, उनका रास्ता रोक दिया गया। हालांकि करीब 10 मिनट बाद रास्ता खोल दिया गया। इससे पहले 21 जुलाई को मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं ने पीएम हाउस तक मार्च किया था। वहां 2 घंटे तक धरने पर बैठ रहे थे। यह मार्च भी बेहद सीक्रेट रखा गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493