NEET विवाद पर बोले धर्मेंद्र प्रधान,’Gen Z हमारे बच्चे हैं, कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह किया…’,

NEET Protest: पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET विवाद और अपने इस्तीफे पर पहली बार विस्तार से बात की है. ओडिशा के भुवनेश्वर में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि Gen Z हमारे बच्चे हैं और कुछ लोगों ने उन्हें गुमराह करने की कोशिश की. उन्होंने ये भी साफ किया कि केंद्रीय मंत्री का पद उनके लिए कभी व्यक्तिगत प्राथमिकता नहीं रहा.

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत में हर साल करीब दो करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं. पिछले एक दशक में करीब 20 करोड़ बच्चे इस देश का हिस्सा बने हैं और इन युवाओं की अपनी आकांक्षाएं हैं. उन्होंने कहा कि यही पीढ़ी भविष्य में भारत को विश्वगुरु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

NEET से जुड़े विवाद और छात्रों के आंदोलन का जिक्र करते हुए प्रधान ने दावा किया कि कुछ लोगों ने युवाओं को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि उस समय उन्हें व्यक्तिगत तौर पर कोई परेशानी नहीं थी और मंत्री पद उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं था.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493