दिल्ली-देश के कई हिस्सों में मानसून का असर एक बार फिर दिखाई दे रहा है. 11 अगस्त को दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बादल और बारिश का दौर बना हुआ है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी कई जगह बारिश होने की संभावना बनी हुई है.
राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हुआ है. अब अगले कुछ दिनों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. आसमान में बादल छाए रहने और अलग-अलग इलाकों में बारिश होने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव और सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. दिल्ली के साथ हरियाणा और पंजाब में भी मानसूनी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है.
dharmpath.com dharmpath