एम्सटर्डम, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलैंड की क्रॉस कंट्री धाविका एड्रियेन हेरजोग पर अमेरिका में बीते साल डोप टेस्ट में नाकाम होने के बाद दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डच एथलेटिक्स फेडरेशन ने यूरोपीयन क्रास कंट्री चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य जीत चुकीं हरजोग पर दो साल के प्रतिबंध की घोषणा की है।
हच महासंघ ने हालांकि यह नहीं कहा है कि हरजोग को किस दवा के सेवन को लेकर प्रतिबंधित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath