बंगाल में स्वाइन फ्लू से 1 और मौत

कोलकाता, 9 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में रविवार को स्वाइन फ्लू से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 14 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य में शनिवार से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू के 14 नए मामले सामने आए हैं।

स्वाइन फ्लू के अधिकतर मामले उत्तर 24 परगना जिले के बारासात और कोलकाता में सामने आए हैं, जबकि हावड़ा और हुगली जिलों में भी स्वाइन फ्लू के कुछ मामले सामने आए हैं।

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव मलय कुमार डे ने आईएएनएस को बताया, “शनिवार को स्वाइन फ्लू से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इस तरह राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है और राज्य में अब स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 213 हो गई है।”

डे के मुताबिक, स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देने के मामले में चार निजी अस्पतालों का जवाब असंतोषजनक है।

उन्होंने कहा, “अस्पतालों ने जवाब दे दिया है और उनकी प्रतिक्रिया असंतोषजनक है। इसलिए जांच की प्रक्रिया जारी है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493