त्रिपुरा में 6 साल के बच्चे ने की साथी की हत्या

अगरतला, 13 मार्च (आईएएनएस)। त्रिपुरा में साथ खेलने के दौरान हुए झगड़े में साढ़े छह साल के बच्चे ने अपने साथी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, “अम्बासा में गुरुवार को साथ खेलते समय साढ़े छह साल के एक बच्चे ने छह साल के बच्चे की ‘दाव’ (तेज चाकू) से वार कर हत्या कर दी।”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना उस समय हुई, जब खेलते वक्त दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493