जिंदगी एक उद्देश्य के साथ जिएं : सुभाष चंद्र

नोएडा, 17 मार्च (आईएएनएस)। जी और एस्सेल समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने विद्यार्थियों से जीवन में एक उद्देश्य के साथ जीने और उसे पूरा करने की दिशा में जुट जाने के लिए कहा है।

चंद्र ने कहा, “आपके जीवन का लक्ष्य और जीवन के सपने दो अलग-अलग चीजें हैं। इन्हें आपस में मिलाना नहीं चाहिए। जिंदगी में एक उद्देश्य से चीजों को सीखना बिना किसी उद्देश्य से सीखने से कहीं ज्यादा बेहतर है।”

उन्होंने विद्यार्थियों से यह बातें यहां एमिटी विश्वविद्यालय में एक बातचीत के दौरान कहीं। उनकी यह बातचीत जी चैनल पर ‘डा. सुभाष चंद्र शो’ में दिखाई जाएगी।

चंद्र के स्वयंनिर्मित समूह की ट्रेडिंग और पैकेजिंग से लेकर थीम पार्क व मल्टीप्लेक्स में दिलचस्पी है। उन्होंने अंग्रेजी समाचारपत्र का लांच करने के साथ ही भारत का सबसे बड़ा टीवी मीडिया समूह भी खड़ा किया है।

चंद्र ने अपनी बातचीत के दौरान इस बारे में भी बात की कि एक व्यक्ति बिना देर किए अपने जीवन में क्या कर सकता है और क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा, “अपनी जिंदगी के अंतिम 24 घंटों का इंतजार मत कीजिए। आज ही अपने लक्ष्य तय कीजिए और उन पर काम करना शुरू कर दीजिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493