मंत्रिमंडल में दोषी मंत्री का होना लज्जाजनक : पारसेकर

पणजी, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मी पारसेकर ने बुधवार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल में दोषी करार दिए गए का मंत्री के रूप में होना लज्जाजनक है और संकेत दिया कि मंत्री फ्रान्सिस्को पाचेको को शीघ्र ही हटा दिया जाएगा।

पुरातत्व एवं अभिलेखागार मंत्री पाचेको को 2006 के हमला मामले में दोषी ठहराए जाने को सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय ने बरकरार रखा।

राज्य सचिवालय में संवाददाताओं ने पूछा कि आपके मंत्रिमंडल में दोषी ठहराए गए व्यक्ति का मंत्री के रूप में रहना लज्जाजनक नहीं है? पारसेकर ने कहा, “निश्चित रूप से। यह है, लेकिन स्वाभाविक।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान सर्वोपरि है और पाचेको को मंत्रिमंडल से हटाए जाने का फैसला मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने के बाद लिया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493