भोपाल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरिराज का पुतला फूंका

भोपाल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा नेता गिरिराज सिंह द्वारा की गई नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की महिला कांग्रेस इकाई के कार्यकर्ताओं ने राज्य में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल में प्रदर्शन कर गिरराज सिंह का पुतला फूंका।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए गिरिराज सिंह का पुतला फूंका। कांग्रेस की नगर अध्यक्ष रईसा मलिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर गिरिराज सिंह के त्यागपत्र की मांग की।

इसके अलावा इंदौर व ग्वालियर में भी इसी तरह के प्रदर्शन हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरिराज का इस्तीफा मांगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पटना में एक कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर सोनिया गांधी गोरी नहीं होतीं तो कांग्रेस उन्हें अपना अध्यक्ष स्वीकार नहीं करती। बयान पर विवाद बढ़ने के बाद हालांकि गिरिराज ने माफी मांग ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493