राहुल के लौटने पर शाहनवाज ने ली चुटकी

बेंगलुरू, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के छुट्टियों से वापस लौटने का उपहास उड़ाया। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज खान ने कहा कि वह चकित हैं कि राहुल गांधी वापस लौट रहे हैं और 19 अप्रैल को भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ होने वाली रैल में शामिल होंगे।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन से जब पूछा गया कि राहुल गांधी छुट्टियों से वापस आ रहे हैं और सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ होने वाली रैली को संबोधित करेंगे, तो उन्होंने कहा, “क्या आप सच में गंभीरता से इस बात को पूछ रहे हैं? क्या वह वापस आ रहे हैं?”

उन्होंने कहा, “मैं नहीं जानता कि राहुल के वापस आने की तारीख वाली खबरों में कितनी सच्चाई है। अभी तक कांग्रेस के किसी प्रवक्ता ने इस संबंध में बयान नहीं दिया है। क्या उनकी छुट्टियां सच में खत्म हो गई हैं?”

उल्लेखनीय है कि संसद के बजट सत्र के पहले चरण से पहले राहुल गांधी छुट्टी पर गए थे। बताया जाता है कि चुनावों में पार्टी की लगातार हार पर वह आत्मविश्लेषण कर पार्टी के भविष्य का खाका तैयार करने के लिए छुट्टी पर गए हैं।

भाजपा ने संसद के महत्वपूर्ण सत्र की कार्यवाही के दौरान राहुल के गायब रहने की आलोचना की थी। राहुल गांधी छुट्टियों पर कहां गए हैं, हालांकि इस बारे में कांग्रेस पार्टी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

कांग्रेस के नेताओं ने कहा, संभावना है कि राहुल गांधी जल्द ही लौटेंगे और भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनस्र्थापन (संशोधन) विधेयक 2015 के विरोध में प्रस्तावित रैली को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493