नीमच के जावद में कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील

नीमच, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में नीमच जिले के जावद कस्बे में शुक्रवार को भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के बाद हालात सुधर रहे हैं। कर्फ्यू के चौथे दिन सोमवार को चार घंटे की ढील दी गई, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें।

यहां साम्प्रदायिक हिंसा शुक्रवार को भड़क गई थी, जब हनुमान जयंती से एक दिन पहले निकाले जा रहे जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। उसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। लेकिन हालात काबू में नहीं आने पर कर्फ्यू लगा दिया गया था।

जावद के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओपी) इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि हालात सुधर रहे हैं। सुबह सात से नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी, जिसे बढ़ाकर चार घंटे यानी पूर्वाह्न् 11 बजे तक के लिए कर दिया गया है।

कर्फ्यू में सोमवार को सुबह दो घंटे के लिए दी गई ढील के दौरान पूरी तरह शांति रही और लोगों ने बाजारों से जरूरी सामानों की खरीदारी की। माहौल को देखते हुए प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील का समय बढ़ाकर चार घंटे कर दिया। इससे पहले रविवार को भी कर्फ्यू में दो घंटे की ढील दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493