इंडिया गेट के पास पेड़ से लटका मिला शव

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में सोमवार तड़के एक आदमी ने इंडिया गेट के करीब एक पार्क में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई निवासी शेषनाथ (31) के रूप में हुई है। उसका शव सोमवार सुबह करीब सात बजे एक राहगीर ने पार्क में पेड़ से लटका देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने आईएएनएस को बताया, “शेषनाथ की पहचान उसके पास मिले पहचान पत्र से हुई। वह आंशिक रूप से विकलांग लगता है। पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या की पुख्ता वजह नहीं पता चली है।”

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि आत्महत्या किस समय की गई।

यह पार्क इंडिया गेट के पास जनपथ क्रॉसिंग पर एक तालाब के करीब स्थित है।

विजय सिंह ने कहा, “उसने संभवत: तड़के तीन से पांच बजे के बीच फांसी लगाई।”

मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493