उप्र : अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, कई घायल

लखनऊ, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंगलवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक है। बस इलाहाबाद से जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक, इलाहाबाद से मिर्जापुर जा रही निजी बस के चालक ने मिर्जापुर की मेजा रोड पर सिदखड़ी गांव के पास बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस एक पेड़ से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि बस में सवार 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाहाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493