सासाराम, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के राजकोट शहर स्थित जेवरों की एक दुकान से 14 किलो सोना लूटने के आरोपी एक व्यक्ति को बिहार पुलिस ने रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया।
रोहतास के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने शुक्रवार को बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना के डुमरिया गांव में छापेमारी कर गुजरात के मोस्ट वांटेड अपराधी अर्जुन राम को गिरफ्तार किया गया है।”
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर गुजरात के राजकोट शहर की एक सराफा दुकान से 14 किलो सोना लूटने का आरोप है। उसके खिलाफ राजकोट के ए-डिवीजन थाने में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, अर्जुन गुजरात के आभूषण व्यापारी के यहां काम करता था और इसी दौरान वह सोना लूटकर फरार हो गया था। गुजरात पुलिस ने इसकी सूचना रोहतास पुलिस को दी थी और गिरफ्तारी में सहयोग मांगा था।
dharmpath.com dharmpath