भोपाल, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है। बदली छाई हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
राज्य में पिछले दो दिनों के दौरान हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। धूप की तल्खी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बारिश होने एवं तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री, इंदौर में 17 डिग्री, ग्वालियर में 19 डिग्री और जबलपुर में 19.7 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री, इंदौर में 28 डिग्री, ग्वालियर में 26.9 डिग्री और जबलपुर में 305 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath