तेलंगाना : हमलावर की दरांती से मारकर हत्या

हैदराबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के उपनगर में एक व्यक्ति ने उसकी बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला करने वाले युवक की दराती से वार कर हत्या कर दी।

यह घटना कुकाटपल्ली के प्रशांतनगर की है।

युवक राजू पद्मावती से प्यार का दावा कर रहा था। वह शुक्रवार को उसके घर पहुंच गया। इस दौरान हुई बहस के बाद राजू ने उस पर और घर के अन्य सदस्यों पर दरांती से वार कर किए।

लड़की के पिता वल्लभ राव ने परिवार के सदस्यों को बचाने की कोशिश की। उन्होंने राजू के हाथ से दराती छीन ली और उस पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

इधर, घायल हुई लड़की की हालत नाजुक बताई गई है। घटना में उसकी मां और परिवार का एक अन्य सदस्य भी घायल हुआ है।

राव ने पुलिस को बताया कि राजू उनकी बेटी को प्यार के नाम पर पिछले एक साल से परेशान कर रहा था।

राजू और पद्मावती फर्नीचर के शोरूम में काम करते थे। पद्मावती के परिवार ने राजू के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493