मप्र में तेज धूप, गर्मी बढ़ी

भोपाल, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के दूसरे हिस्सों में रविवार को तेज धूप निकली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।

राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं का असर मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है। गर्मी बढ़ने की वजह हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी होना भी बताया गया हैं। साथ ही तापमान भी बढ़ा है।

राजधानी भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 22.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493