पटनायक के निधन पर ममता ने शोक जताया

कोलकाता, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक के निधन पर मंगलवार को शोक जताया और कहा कि करियर के प्रारंभिक चरण में उन्हें अपना समय देने में पटनायक हमेशा उदार रहे।

ममता ने ट्वीट किया, “अचानक जे.बी.पटनायक के निधन की खबर सुनी। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह जानती हूं। अपने करियर के प्रारंभिक चरण में मैं जब भी ओडिशा गई बेहद उदारता के साथ उन्होंने मुझे अपना समय दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।”

असम के पूर्व राज्यपाल पटनायक का आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मंगलवार को निधन हो गया। वह 89 साल के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493