मप्र में मौसम साफ, धूप खिली

भोपाल, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ है और धूप खिली है। मगर पिछले दिनों जैसी तल्खी नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

भोपाल, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ है और धूप खिली है। मगर पिछले दिनों जैसी तल्खी नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

नेपाल सहित अन्य स्थानों पर भूकंप के बाद हुई बारिश का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ा है। यहां गर्मी की तल्खी कुछ कम हुई है, सोमवार को धूप खिली हुई है, मगर हवाओं में गर्माहट पहले के मुकाबले कम है। बीते 24 घंटों में उमरिया व जबलपुर संभाग के कुछ स्थानों पर बादल बरसे भी हैं, जिससे गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर व होशंगाबाद संभागों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

राज्य में बीते 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब आ गया है।

रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39़ 8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 38़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इसी तरह सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23़ 4, ग्वालियर का 23़ 8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24़ 3 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493