उप्र : अमेठी के 2 सगे भाई गंगा में डूबे

हादसे में जान गंवाने वाले अमेठी के छात्र अपनी मौसेरी बहन की शादी में भदोही जिले के गोपीगंज नगर में आए थे। हादसे के बाद घर की मांगलिक खुशियां मातम में बदल गईं। शवों को गंगा से निकालने के बाद उनके घर अमेठी भेजा गया। इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

स्नान के दौरान गंगा में डूबने वाले अमन (19) और अभू (18) अमेठी जिले के भादर के रहने वाले हैं। छात्रों के पिता पपलू सिंह की पांच माह पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इनकी मौत से घर का अंतिम चिराग भी बुझ गया। दोनों भदोही जिले के गोपीगंज नगर के जहांगीराबाद मोहल्ले में आए थे।

उनकी मौसेरी बहन और बबलू सिंह की बेटी की शादी के दिन सुबह आठ बजे हादसे का शिकार होने वाले अमन और अभू के अलावा शादी में शरीक होने आए जौनपुर जिले के सदरपुर निवासी पप्पू सिंह का बेटा छोटू (12) और इसी जिले के गुतवन गांव से आया श्रीप्रकाश सिंह का बेटा अनमोल (11) एक साथ गंगा स्नान को निकले थे। जहांगीराबाद गंगा तट पर ही स्थित है।

स्नान के बाद चोरांे छात्र डूबने लगे। घाट पर सुबह स्नान को आए कुछ लोगों की निगाह डूबते छात्रों पर पड़ गई। जौनपुर निवासी छोटू और अनमोल को बचा लिया गया, लेकिन अमेठी के दोनों छात्र और सगे भाई गहरे पानी में चले गए। उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस घटना की खबर मौसी के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

सैकड़ों की तादात में लोग गंगा घाट पहुंच गए। वहां मल्लाहों की मदद से जाल डाल छात्रों को बाहर निकला गया। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर अमेठी आते ही मातम फैल गया। समारोह में शरीक होने आई मां और अमेठी स्थित घर के परिजनों से सलाह-मशविरा करने के बाद दोनों शवों को अमेठी भेजा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493