जयपुर, 1 मई (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार ने अधिसूचना जारी कर बाड़मेर, टोंक और अलवर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के तीन न्यायालय तथा जयपुर महानगर में अपर सिविल न्यायाधीश एवं महानगर मजिस्ट्रेट का एक न्यायालय तुरंत प्रभाव से सृजित एवं स्थापित किया है।
अधिसूचना के अनुसार, बाड़मेर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, पचपदरा की बैठक का स्थान पचपदरा, टोंक में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, दूनी की बैठक का स्थान दूनी और अलवर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोटकासिम की बैठक का स्थान कोटकासिम होगा। इन न्यायालयों का स्थानीय क्षेत्राधिकार संबंधित जिला एवं सैशन न्यायाधीश व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
इसी प्रकार एक अन्य अधिसूचना के अनुसतरार जयपुर महानगर स्थित अपर सिविल न्यायाधीश एवं महानगर मजिस्ट्रेट, संख्या 35, जयपुर महानगर मुख्यालय आमेर की बैठक का स्थान आमेर होगा।
इस न्यायालय का स्थानीय क्षेत्राधिकार संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीश व मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath