उपराष्ट्रपति ने बुद्धपूर्णिमा पर शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति एम.हामिद अंसारी ने बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा, “भगवान बुद्ध के उचित आचरण, सार्वभौमिक प्रेमभाव, करुणा और सहिष्णुता पर शाश्वत संदेश मानव कष्ट कम करने का सतत मार्ग दिखाते हैं।”

उपराष्ट्रपति ने संदेश में कहा, “बुद्धपूर्णिमा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। भगवान बुद्ध के उचित आचरण, सार्वभौमिक प्रेमभाव, करुणा और सहिष्णुता पर शाश्वत संदेश मानव कष्ट कम करने का सतत मार्ग दिखाते हैं।”

उन्होंने कहा, “इस पावन अवसर पर आइए वचन लें कि हम भगवान बुद्ध द्वारा दिखाए गए पथ पर चलेंगे, जिससे हम वास्तव में एक शांतिमय और कृपालु समाज बना सकें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493