उत्तर प्रदेश में टीकाकरण अभियान पर स्थानीय मुद्दे भारी

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कुछ गांवों में स्थानीय मुद्दे स्वास्थ्य अभियानों पर भारी पड़ गए हैं। यहां कुछ ग्रामीणों ने राशन और रेलवे सुविधा देने के बाद ही अपने बच्चों का टीकाकरण कराने की बात कही है। इस वजह से यहां तपेदिक, खसरा और हेपेटाइटिस बी जैसी सात बीमारियों के खिलाफ टीकाकरण अभियान में गतिरोध उत्पन्न हो गया है।

बदायूं (उत्तर प्रदेश), 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कुछ गांवों में स्थानीय मुद्दे स्वास्थ्य अभियानों पर भारी पड़ गए हैं। यहां कुछ ग्रामीणों ने राशन और रेलवे सुविधा देने के बाद ही अपने बच्चों का टीकाकरण कराने की बात कही है। इस वजह से यहां तपेदिक, खसरा और हेपेटाइटिस बी जैसी सात बीमारियों के खिलाफ टीकाकरण अभियान में गतिरोध उत्पन्न हो गया है।

यहां कुछ निवासियों ने राशन की नियमित प्राप्ति और रेलवे की अपनी मांगों के पूरा नहीं करने पर नियमित टीकाकरण अभियान का बहिष्कार कर दिया है।

बदायूं जिले के बीनावर क्षेत्र के मोहम्मदपुर बिहार गांव के निवासी अपने गांव के पास रेल पटरी नहीं बिछाए जाने की वजह से टीकाकरण अभियान का बहिष्कार कर रहे हैं।

बदायूं के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) दीपक सक्सेना ने आईएएनएस को बताया, “ग्रामीण रेलवे क्रॉसिंग को दोबारा नहीं खोले जाने तक अपने बच्चों को टीकाकरण शिविर में नहीं लाने को लेकर अड़े हुए हैं। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं।”

यह सिर्फ बीनावर की ही समस्या नहीं है। इस जिले के कई अन्य स्थानों पर भी इस तरह के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग अपनी मांगें पूरी करने को लेकर अड़े हुए हैं, भले ही इसके लिए उन्हें अपने बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता क्यों न करना पड़े।

जिहानी ब्लॉक के नानाखेड़ा गांव में भी अधिकारियों को इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

सक्सेना ने कहा, “नानाखेड़ा में लोगों ने टीकाकरण अभियान का बहिष्कार करने की धमकी दी है और उनकी मांग है कि गांव में प्रत्येक माह राशन वितरित किया जाना चाहिए।”

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जिले के कई स्थानों पर स्थानीय मुद्दे टीकाकरण अभियान पर भारी पड़ रहे हैं।

हालांकि, इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा रही है। वह लोगों को टीकाकरण अभियान के बारे में जागरूक कर रही है।

नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में 2020 तक सभी बच्चों को टीकाकृत करने के लिए मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत की थी। इंद्रधनुष के सात रंगों की तरह इस मिशन का मकसद बच्चों में होने वाली सात बीमारियों से उनका बचाव करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493