नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने विभाग के छह कर्मचारियों को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद निलंबित कर दिया है। मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
राय ने एक तथा दो मई की रात आजादपुर पुल पर औचक निरीक्षण किया, जिस दौरान उन्होंने ट्रक चालकों से रिश्वत लेते छह कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ा।
बयान के मुताबिक, “विभाग ने छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया है।”
छह कर्मचारियों में से पांच परिवहन विभाग के प्रवर्तन शाखा के हैं और एक दिल्ली परिवहन निगम का कर्मचारी है।
dharmpath.com dharmpath