अखिलेश सरकार देगी हाईटेक बसों का तोहफा

मुख्यमंत्री की पहल पर प्रदेशवासियों को हाईटेक बसों से जोड़ने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत रोडवेज के बेड़े में चार अनुबंधित हाईटेक स्कैनिया बसें शामिल की गई हैं।

लखनऊ क्षेत्र में चारों बसों का आवंटन किया गया है और इसके संचालन की जिम्मेदारी आलमबाग डिपो की सौंपी गई है। यह डिपो पहले से वोल्वो बसों का संचलन कर रहा है।

सूत्रों ने बताया कि चार हाईटेक बसों में से दो लखनऊ से आगरा तथा दो लखनऊ से आनंद विहार (दिल्ली) के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है।

चारबाग बस स्टेशन से आनंद विहार (480 किमी) का किराया जहां 1367 रुपये निर्धारित किया गया है, वहीं लखनऊ से आगरा 394 किमी की दूरी का किराया 922 रुपये तय किया गया है।

परिवहन निगम के एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ से आगरा व आनंद विहार के बीच चलने वाली स्कैनिया बसों की समय-सारणी तय की जाएगी। इसके बाद ही रोडवेज की वेबसाइट व अन्य प्रतिष्ठित वेबसाइटों पर ऑनलाइन बुकिंग के लिए इन बसों को डाला जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इन दोनों रूटों पर फिलहाल वोल्वो बसें चलाई जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493