पटना, 8 मई (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार के कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कमी आने तथा कुछ इलाके में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के सहायक निदेशक आर.क़े गिरी के मुताबिक, “पश्चिमी विक्षोभ तथा झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण मौसम में बदलाव दिख रहा है। अगले एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।”
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
भागलपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, गया में 26.7 डिग्री तथा पूर्णिया में 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं, इससे एक दिन पूर्व यानी गुरुवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री, गया में 41.9 डिग्री तथा पूर्णिया में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath