पूर्वी भारत में होगी दूसरी हरित क्रांति : मोदी

बर्नपुर (पश्चिम बंगाल), 10 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वह पूर्वी भारत में दूसरी हरित क्रांति होते हुए साफ देख सकते हैं, क्योंकि इस क्षेत्र में पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं। उन्हें अपनी अर्थव्यवस्था में विकास की जरूरत है।

मोदी ने कहा, “पूर्वी भारत के राज्य बिहार, बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के सभी राज्य संपन्न हैं। पश्चिम बंगाल प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है, लेकिन फिर भी आर्थिक विकास के लिहाज से पिछड़ा हुआ है।”

उन्होंने कहा कि अत्यधिक श्रमशक्ति के साथ पूर्वी भारत में प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में है। इस क्षेत्र में मौजूद राज्य दूसरी हरित क्रांति के लिए बेहतर स्थिति में है।

उन्होंने कहा, “पूर्वी भारत को अपनी अर्थव्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है। मैं यहां दूसरी हरित क्रांति होते हुए साफ देख सकता हूं। पूर्वी भारत में पर्याप्त मात्रा में जल, भूमि और लोग हैं।”

राज्यों की आर्थिक असमानता की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि पश्चिमी भारत के राज्यों की तुलना में पूर्वी भारत के राज्य अधिक संपन्न हैं।

उन्होंने पूर्वी भारत में मौजूद कोयला खदानों का भी उल्लेख किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493