उप्र : ट्रैक्टर-टैंकर की टक्कर में 2 की मौत

घायल मजदूरों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सड़क हादसे में पुलिस की लापरवाही से नाराज लोगों ने इलाहाबाद-मंझनपुर सड़क मार्ग काफी देर तक जाम कर प्रदर्शन भी किया।

पुलिस के मुताबिक, करारी थाना इलाके के तुतीर्पुर गांव के पास सड़क पार कर रही एक ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से आए तेज रतार तेल के टैंकर ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर कई बार पलट कर नीचे खड्डे में गिर गई। इस दर्दनाक घटना में ट्रैक्टर ट्राली में सवार सुनील और इंद्रजीत नाम के दो किशोर मजदूरो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493