उप्र : पुलिया के नीचे युवती का वस्त्रहीन शव मिला

टड़ियावां थाना क्षेत्र में महुआचाचर अजीजपुर के पास ग्रामीणों ने गुरुवार को एक पुलिया के नीचे एक युवती का वस्त्रहीन शव पड़ा देखा। युवती के हाथ-पैर बंधे थे। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

युवती की उम्र करीब अठारह साल की बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। शव वस्त्रहीन व हाथ-पैर बंधे होने के कारण ग्रामीण युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का भी यही अनुमान है।

हरदोई में अज्ञात शव मिलने का सिलसला थम नहीं रहा है। पुलिस अब तक मिले शवों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इसी थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पहले भी एक अज्ञात युवती का शव पाया गया था। उसके साथ भी दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी, उसकी भी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

बहरहाल हरदोई जिला अज्ञात युवतियों के शवों का डंपिंग यार्ड बनता जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493