नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने गुरुवार को दूरसंचार उद्योग को आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी दूरसंचार स्पेक्ट्रम नीलामी समय सीमा में, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी।
इस साल मार्च में समाप्त हुई स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार को 1.10 लाख करोड़ रुपये की आय हुई है।
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के डिजिटल भारत सम्मेल का उद्घाटन करते हुए प्रसाद ने कहा, “डिजिटल भारत कार्यक्रम पार्टी निरपेक्ष, विचारधारा निरपेक्ष और केंद्र-राज्य निरपेक्ष है तथा इसका एकमात्र मकसद शहर और गांव के फर्क को कम करना तथा डिजिटल समावेशीकरण सुनिश्चित करना है।”
उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि देश का हर कारीगर और मजदूर स्मार्टफोन से अपनी आय बढ़ाने में सक्षम हो।”
dharmpath.com dharmpath