श्रीनगर, 16 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को मौसम साफ रहा। इस दौरान श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।”
अधिकारी ने बताया, “राज्य में अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार दोपहर को हल्की बारिश हो सकती है।”
जम्मू क्षेत्र के कटरा और भदेरवा में शनिवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 17.5 डिग्री और 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.8 डिग्री और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख के लेह शहर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath