हैदराबाद, 25 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के करीमनगर जिले में सोमवार को छह बच्चों की एक कुंड में डूब जाने से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब आठ से 13 साल की उम्र के बीच के छह लड़के करीमनगर की सीमा पर स्थित पद्मनगर के पास निचले मनैर बांध (एएमडी) पर मौजूद कुंड में नहाने गए।
पुलिस ने बताया कि बच्चे पास के मैदान में क्रिकेट खेलने के बाद कुंड में नहाने गए थे, वे एक के बाद एक जलाशय में डूबते चले गए।
बच्चे जब वापस घर नहीं पहुंचे तो उनके माता-पिता उनकी खोज में निकले। समूह का एक बच्चा, जो कुंड में नहीं उतरा था, घबराया हुआ कुंड के किनारे बैठा मिला।
पुलिस ने बताया कि छहों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बच्चों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath