मप्र में बौछार पड़ने की संभावना

भोपाल, 1 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को तेज धूप निकली। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर बादल छाने, धूल भरी आंधियां चलने और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में भीषण गर्मी और लू ने लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में होशंगाबाद, इंदौर संभागों के अलावा देवास, भोपाल, रायसेन व सीहोर में कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है। भोपाल में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, कुछ स्थानों पर लू का असर बरकरार रहेगा।

राज्य में सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 25़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26़़ 3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 30़ 5 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 45़ 4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44़ 1 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493